Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsNipun Bihar Mission Announces Dates for TLM Fair 3 0 in 2025-26
स्कूल कॉम्प्लेक्स स्तरीय टीएलएम मेला 15 से

स्कूल कॉम्प्लेक्स स्तरीय टीएलएम मेला 15 से

संक्षेप: भगवानपुर में, 2025-26 अकादमिक वर्ष के लिए निपुण टीएलएम मेला 3.0 की तिथियाँ घोषित की गई हैं। स्कूल स्तर पर मेला 15 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक, प्रखंड स्तर पर 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक, जिला स्तर पर 16 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक, और राज्य स्तर पर 24 एवं 25 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।

Thu, 13 Nov 2025 07:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

भगवानपुर, निज संवाददाता। अकादमिक वर्ष 2025-26 में कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेन्टर, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 आयोजन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक सह निदेशक निपुण बिहार मिशन ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र के अनुसार स्कूल कॉम्प्लेक्स स्तरीय टीएलएम मेला 15 नवम्बर 2025 से 15 दिसम्बर 2025 तक, प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक, जिला स्तरीय टीएलएम मेला 16 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक एवं राज्य स्तरीय टीएलएम मेला 24 एवं 25 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। टीएलएम मेला में प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिका टीएलएम का विकास स्थानीय भाषा में करेंगें जो पाठ्यपुस्तक के सीखने के प्रतिफल से अनिवार्य रूप से सम्बद्ध होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रथम चरण में टीएलएम मेला का आयोजन स्कूल कॉम्प्लेक्स पर होगा। यहां से चयनित शिक्षक-शिक्षिका ही प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला में भाग लेंगे। प्रखंड स्तरीय चयनित शिक्षक जिला व जिला स्तर पर चयनित राज्य स्तरीय मेला में भाग लेंगे। निर्णायक दल के सदस्यों द्वारा मेला में प्रस्तुत टीएलएम का अवलोकन किया जाएगा एवं शिक्षक अपने टीएलएम के बारे में विस्तार से निर्णायक दल को बताएंगे। निर्णायक दल द्वारा एससीईआरटी द्वारा निर्धारित रुब्रिक्स का उपयोग कर प्रस्तुत टीएलएम का आकलन व मूल्यांकन करेंगे। सभी विषयों को मिलाकर न्यूनतम 5 एवं अधिकतम 10 श्रेष्ठ टीएलएम का चयन किया जाएगा। टीएलएम मेला में क्लास 1 से 5 के छात्र-छात्राओं के अधिगम आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गणित, पर्यावरण विज्ञान विषयों में ही टीएलएम विकसित कर प्रस्तुत किया जाएगा। प्रतिभागी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा। जिन प्रतिभागी शिक्षकों का चयन आगे की प्रतियोगिता के लिए होगा, उन्हें इसके साथ विजेता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। टीएलएम मेला में प्रतिभागी शिक्षक/शिक्षिका सीखने के प्रतिफल आधारित एक ही टीएलएम का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, निर्देशित किया गया है कि प्रस्तुत टीएलएम का प्रदर्शन करते हुए सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में टीएलएम के उपयोग संबंधी दो से तीन मिनट का एक वीडियो अवश्य रिकार्ड करें जिसका अवलोकन निर्णायक दल द्वारा किया जाएगा।