पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा 26 से
पहल के तहत पहसारा मिडिल स्कूल के सामने नौ दिवसीय श्री पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 26 मार्च से 04 अप्रैल तक होगा। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाने पर चर्चा की गई। संत दिव्यानंद महाराज ने इस धार्मिक आयोजन की महत्वता बताई।

नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के पहसारा मिडिल स्कूल के सामने नौ दिवसीय श्री पंचमुखी हनुमत रक्षा कवच महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा व विराट संत सम्मेलन तथा प्रवचन की तैयारी चल रही है। यह महायज्ञ 26 मार्च से 04 अप्रैल तक चलेगा। इसके आयोजन की सफलता को लेकर शनिवार को बैठक हुई। अध्यक्षता टुन्नी सिंह ने की। अयोध्या से आए संत दिव्यानंद महाराज ने बताया कि 26 मार्च से 4 अप्रैल तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वेदाचार्यों द्वारा विधि-विधानपूर्वक श्री हनुमत रक्षा कवच पाठ, हवन-यज्ञ, कन्या पूजन तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठहरने की व्यवस्था, प्रसाद वितरण, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध करने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपाध्यक्ष कारी सिंह ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिकता के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी मजबूत करते हैं। मौके पर उपेंद्र सिंह, दरेश सिंह, रामानंद सिंह, कोषाध्यक्ष बिपिन सिंह, राजदेव सिंह, रामू, वासो सहित अन्य लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


