
30 टीबी मरीजों के बीच बांटे गये पौष्टिक फूड बॉस्केट
बेगूसराय में निक्षय मित्र कार्यक्रम के तहत 30 टीबी मरीजों को पौष्टिक फूड बॉस्केट दिए गए। आईओसीएल द्वारा हर महीने 1500 मरीजों को सहायता दी जा रही है। डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि सही पोषण टीबी मरीजों के...
बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र पर बुधवार को निक्षय मित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के निक्षय मित्रों के द्वारा 30 टीबी मरीजों को पौष्टिक फूड बॉस्केट दिया गया। निक्षय मित्र कार्यक्रम के तहत आईओसीएल के द्वारा 1500 मरीजों को प्रतिमाह पौष्टिक फूड बॉस्केट दिया जा रहा है। सीएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि टीबी रोगियों को इलाज के दौरान दवा के साथ पौष्टिक आहार की जरूरत होती है जो उन्हें बीमारी से लड़ने में सहायता करती है। सही पोषण से ही टीबी मरीजों को ठीक किया जा सकता है। जिला संचारी रोग अधिकारी डॉ. राजू कुमार ने समाज के सभी गणमान्य लोगों से इस योजना में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की।

मौके पर डीपीएम मो. रजी, जिला कार्यक्रम समन्वयक अजय कुमार, एड्स कंट्रोल के प्रभारी जिला पर्यवेक्षक संतोष कुमार संत, मो. कामरान अकमल, दीपक कुमार आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




