क्रिकेट के उद्घाटन मैच में मैघोना की शानदार जीत
सलौना ठाकुरबाड़ी खेल मैदान में मंगलवार रात नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन एसडीओ सन्नी कुमार सौरव एवं मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने किया। उद्घाटन मैच में मैघोना की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। एसडीओ ने कहा कि यह पहल युवाओं के लिए सराहनीय है।

बखरी, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के सलौना ठाकुरबाड़ी खेल मैदान में मंगलवार की रात समारोहपूर्वक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह
टूर्नामेंट का उदघाटन एसडीओ सन्नी कुमार सौरव एवं मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फीता काटकर किया। इसके बाद एसडीओ ने उदघाटन मैच में बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट का विधिवत आगाज किया। टूर्नामेंट सलौना क्रिकेट क्लब द्वारा कराया गया है।
खेल का महत्व
उद्घाटन समारोह में एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि युवाओं द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सराहनीय पहल है। इससे लोगों को खेल के साथ स्वस्थ मनोरंजन भी मिलेगा। वहीं मुख्य पार्षद गीता कुशवाहा ने कहा कि खेल आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करता है।
मैच की जानकारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए मैघोना की टीम ने 12 ओवर में 169 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी बिक्रमपुर की टीम 12 ओवर में 120 रन ही बना सकी। इस प्रकार मैघोना ने 49 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच का दर्शकों ने देर रात तक जमकर आनंद उठाया। मौके पर समाजसेवी राजू कुशवाहा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रिंस सिंह, वार्ड पार्षद सुबोध कुमार आदि थे। मैच की कमेंट्री पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान एवं इम्तियाज अहमद द्वारा की गई, जबकि राजा सिंह एवं रितेश कुमार अंपायर की भूमिका में थे。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


