बरौनी से तिरुपति के लिए मिलने लगी ट्रेन सुविधा

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बरौनी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी होकर रक्सौल और तिरुपति के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत की है। यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, झाझा, धनबाद, रांची, और अन्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी। ट्रेन में विभिन्न श्रेणियों के 24 कोच होंगे और यह हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी।

बरौनी से तिरुपति के लिए मिलने लगी ट्रेन सुविधा

बरौनी। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को लेकर बरौनी होकर रक्सौल और तिरुपति के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन चला रहा है। इस नई ट्रेन का परिचालन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, धनबाद, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, गोंदिया, सिकंदराबाद के रास्ते किया जा रहा है। इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य श्रेणी के 04 कोच व एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच हैं। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से खुलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से खुलेगी।

इस ट्रेन के चलने से उक्त रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफ़ी लाभ मिलने लगा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।