100 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

Feb 07, 2026 07:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

असुरारी स्थित इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में कैम्पटी बेबरेज प्राइवेट लिमिटेड का पीने के पानी का प्लांट स्थापित हुआ है। इस प्लांट के उद्घाटन पर प्रबंध निदेशक अनूप लोधा ने बताया कि इससे 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा और 20 फरवरी से शुद्ध मिनरल पानी की बोतल का उत्पादन शुरू होगा।

100 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

बाीहट, निज संवाददाता। असुरारी स्थित इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर विभिन्न उद्योगों से आच्छादित हो रहा है। इसी क्रम में कैम्पटी बेबरेज प्राइवेट लिमिटेड का पीने के पानी का प्लांट स्थापित हुआ है। शुक्रवार को प्लांट के उद्घाटन के मौके पर कैम्पटी बेवरेज के प्रबंध निदेशक अनूप लोधा ने बताया कि इस फैक्ट्री के जरिये स्थानीय सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। फिलहाल इस फैक्ट्री से प्रतिदिन तीन लाख पीने के पानी की बोतल का उत्पादन होगा। अनिमेष लोधा ने बताया कि 20 फरवरी से पीने के पानी के बोतल का उत्पादन शुरू होने से लोगों को शुद्ध मिनरलयुक्त पीने का पानी मिल सकेगा।

मौके पर बियाडा के डीजीएम चंचल कुमार, प्रबंधक निशिरंजन, तुषार लोधा, पलक, परिधि, रेखा तथा सेल्स प्रबंधक राजीव कुमार मौजूद थे। बियाडा के डीजीएम चंचल कुमार ने कहा कि बेगूसराय के ग्रोथ सेंटर के उद्यमियों को हर जरूरी सुविधा दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।