डिलीवरी कोड नहीं बताने पर नहीं मिलेगी गैस
बरौनी में गैस उपभोक्ताओं को डिलीवरी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजा जाने वाला कोड बताना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना कोड के गैस नहीं मिलेगी। उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक सत्यापन और ई केवाईसी कराने की भी सलाह दी गई है। गैस बुकिंग के 24 से 48 घंटे के भीतर होम डिलीवरी की जा रही है।

बरौनी। होम गैस डिलीवरी के समय गैस उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल पर जाने वाली डिलीवरी कोड नहीं बताने वाले उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल सकेगी। डिलीवरी लेते वक्त उपभोक्ताओं को कोड बताना अनिवार्य होगा। तभी उन्हें गैस मुहैया हो सकेगी। जेएस इको गैस एजेंसी बरौनी के संचालक मिंटू देवी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बायोमेट्रिक सत्यापन व ई केवाईसी नहीं हुआ है, वे जल्द करा लें अन्यथा उन्हें गैस नहीं मिल पाएगी। इसके अलावा गैस डिलेवरी के दिन से अगले 25 दिन के बाद दोबारा बुकिंग होगी। बुकिंग होने के 24 से 48 घंटे के अंदर उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की जा रही है।
किसी भी परेशानी को लेकर उपभोक्ता गैस एजेंसी पहुंच अपनी समस्या की शिकायत कर सकते हैं। इसका त्वरित निदान किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


