Begusarai News: नावकोठी: प्रभारी बीईओ ने पदभार ग्रहण किया
Begusarai News: नवकोठी में प्रभारी बीईओ मेघा वर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व प्रभारी बीईओ राहुल ऱंजन ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। वर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने का भी संकल्प लिया।

Begusarai News: नावकोठी। प्रभारी बीईओ मेघा वर्मा ने म़ंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। बीआरसी में पूर्व प्रभारी बीईओ सह बीडीओ राहुल ऱंजन ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। उनके प्रभार लेने के बाद उपस्थित हेडमास्टर तथा कर्मियों ने बुके देकर स्वागत किया। सुश्री वर्मा ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार उनकी प्राथमिकता होगी। शिक्षण संस्थानों तथा शिक्षकों की समस्या का त्वरित समाधान किया जाएगा। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही छीजित बच्चों को विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। मौके पर एचएम राजेश कुमार, अमित कुमार, नवनीत कुमार, विजय कुमार, रवि कुमार, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


