मंझौल आरसीएस कॉलेज में चार विषय को मिला अपना विभाग
फोटोः22, आरसीएस कालेज में नये विभाग का फीता काटकर उद्घाटन करते प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार। फीता काटकर उद्घाटन करते प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार। मंझौल, एक संवाददाता। राम चरित्र सिंह महाविद्यालय...

मंझौल, एक संवाददाता। राम चरित्र सिंह महाविद्यालय मंझौल में चार विषयों को अपना विभाग मिला गया है। साथ ही संबंधित विभाग को विभागाध्यक्ष भी मिला है। उल्लेखनीय है कि इस महाविद्यालय में चार विषय यथा अंग्रेजी, संस्कृत, गणित व प्राचीन इतिहास और संस्कृति विषय की पढ़ाई होती है। लेकिन विभाग नहीं रहने के कारण छात्र छात्राओं प्रदत्त कार्य और प्रोजेक्ट कार्य के लिए काफी परेशानियां होती थी। महाविद्यालय के प्राचार्य की पहल से इन चारों विषयों को अपना विभाग मिल गया। अंग्रेजी विभाग में डॉ. दस्तगीर आलम, गणित विभाग में डॉ. देवनन्दन प्रसाद साह, एआईएंडएच में डॉ किशोर कुमार और संस्कृत विभाग में डॉ विजय मल बैठा को विभागाध्यक्ष का दायित्व मिला।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा (संसद भवन) में इंटरप्रिटेशन विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. मो ईनाम भी उपस्थित रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार ने की जबकि संजोयन परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार पासवान ने किया। ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय शिक्षक संघ के निर्वाचित कार्यकारणी सदस्य वमहाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ विपिन कुमार को फूल गुलदस्ता से अभिनंदन व सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. राघवेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रदोष कुमार, डॉ. विजय कुमार पासवान, डॉ. कुमार विवेकानंद, डॉ. गंगा सागर दीनबंधु, डॉ. रुस्तम अली, डॉ. तरुण भारती, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. विजय कुमार दास, प्रधान लिपिक दीपक कुमार, लेखपाल राजेश नंदन व महाविद्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे। [
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


