आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी प्रखंडों में स्नातक की पढ़ाई की सुविधा
पेज तीन लीड... निर्माण करने के लिए पर्याप्त स्थान हो स्थायी भवन के लिए शहरी में न्यूनतम 2.5 एकड़ तथा ग्रामीण क्षेत्र में न्यूनतम

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी प्रखंडों में स्नातक की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी। इस दिशा में शिक्षा विभाग की ओर से पहल तेज हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव की ओर से डीएम को पत्र जारी किया गया है। इसमें उन्होंने सात निश्चय तीन के तहत उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविषय के अंतर्गत डिग्री कॉलेज रहित प्रखंडों में महाविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि व आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि इस निश्चय के अंतर्गत डिग्री कॉलेज रहित प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना है। मुख्यमंत्री की ओर से 16 जनवरी से प्रस्तावित समृद्धि यात्रा में भी इसकी समीक्षा की जा सकती है।
पत्र में निर्देश दिया गया है कि प्रस्तावित महाविद्यालयों के संचालन के लिए चिह्नित संस्थान में न्यूनतम दस कमरे अतिरिक्त तत्काल उपलब्ध होने चाहिए। दूसरी सूरत में जिन संस्थानों को डिग्री कॉलेज के लिए चिह्नित किया जाता है, वहां प्री फैब स्ट्रक्चर निर्माण करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो। कालांतर में महाविद्यालय का स्थायी भवन वहां निर्माण किया जाएगा जहां शहरी क्षेत्र की स्थिति में न्यूनतम 2.5 एकड़ तथा ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति में न्यूनतम 5 एकड़ अतिरिक्त भूखंड उपलब्ध हो। कहा है कि जिन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज नहीं है, वहां डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए आधारभूत संरचना व पर्याप्त भूखंड से युक्त राजकीय बुनियादी विद्यालय, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मॉडल स्कूल, शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान या अन्य उपयुक्त संस्थान को चिह्नित करें। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सरकार के इस फैसले पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जीडी कॉलेज में खुशी का इजहार किया। कहा कि सात निश्चय तीन कार्यक्रम योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा अब धरातल पर उतरती दिख रही है l इस पर प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इस मुद्दे पर लंबे समय से संघर्ष करते रहे हैं एवं चुनाव में भी यह एक गंभीर मुद्दा रहा है l प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप प्रत्येक डिग्री कॉलेज में वर्ग व शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की संख्या तय की जाए। इसी सत्र से नामांकन प्रारंभ हो इसके लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा l नगर मंत्री अजीत कुमार एवं जिला मीडिया संयोजक अमन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा छात्र हितों के लिए इस प्रकार की लड़ाई लड़ते आई हैl नगर सह मंत्री प्रहलाद कुमार, सूरज कुमार एवं सोशल मीडिया संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा छात्र संगठन है जो सरकार और सत्ता की चिंता किए बिना किसी विषय पर संघर्ष करती है l इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया है l मौके पर जीडी कॉलेजअध्यक्ष अभिषेक कुमार, सुमित चौरसिया, हर्ष, गुलशन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




