नये डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर का किया गया ट्रांसफर
बेगूसराय में नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर को ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया गया है। विभिन्न कॉलेजों के प्रोफेसरों को नए स्थानों पर भेजा गया है। जिले में दस नए डिग्री कॉलेज खोले गए हैं और नए सत्र से नामांकन और पढ़ाई की सुविधा शुरू होगी।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के नये डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर को ट्रांसफर करने का आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया है। जीडी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रवींद्र कुमार मुरारी को राजकीय डिग्री महाविद्यालय मटिहानी, आरसीएस कॉलेज मंझौल के डॉ. विजय कुमार दास को वीरपुर, समस्तीपुर कॉलेज के डॉ. उमाशंकर साह को डंडारी व डीबीकेएन कॉलेज नरहन समस्तीपुर के डॉ. गोपाल कुमार महाराणा को साहेबपुरकमाल में भेजा गया है। इसी तरह एपीएसएम कॉलेज बरौनी के डॉ. श्रवण कुमार को बछवाड़ा, आरएनएआर कॉलेज समस्तीपुर के डॉ. सिराजुद्दीन अंसारी को मंसूरचक, एपीएसएम कॉलेज बरौनी के डॉ. प्रीतम कुमार को छौड़ाही, आरसीएस कॉलेज मंझौल के डॉ. शंकर पंडित को खोदावंदपुर, डॉ. एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर समस्तीपुर के सुशांत प्रियदर्शी को गढ़पुरा व एसबीएसएस कॉलेज के मिथिलेश कुमार को नावकोठी डिग्री महाविद्यालय में ट्रांसफर किया गया है।
नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना
गौरतलब है कि जिले के दस प्रखंडों में नया डिग्री कॉलेज खोला गया है जहां पहले से कॉलेज नहीं थे। इन कॉलेजों में पहले ही प्रभारी प्रचार्य की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया जा चुका है। आदेश के आलोक में प्रभारी प्राचार्यों ने संबंधित महाविद्यालय में योगदान कर भी लिया है। बताया गया है कि नये सत्र से इन कॉलेजों में नामांकन व पढ़ाई की सुविधा बहाल कर दी जाएगी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


