डीआरएम ने किया क्रू रेस्ट रूम का उद्घाटन

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बरौनी में मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण ने दिनकर ग्राम सिमरिया में संयुक्त क्रू लाबी और विस्तारित क्रू रेस्ट रूम का उद्घाटन किया। इस नए सुविधा के कारण रनिंग कर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

डीआरएम ने किया क्रू रेस्ट रूम का उद्घाटन

बरौनी। मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अमित शरण ने शुक्रवार को दिनकर ग्राम सिमरिया में संयुक्त क्रू लाबी सह विस्तारित क्रू रेस्ट रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीआरएम ने कहा कि इससे रनिंग कर्मियों को काफी सहूलियत मिलेगी। मौके पर वरीय मंडल विद्युत अभियंता परिचालन अभिजात कुमार, वरीय संरक्षा अधिकारी राजेश शरण, वरीय मंडल विद्युत अभियंता सामान्य सुधीर कुमार शर्मा, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार आदि के साथ स्थानीय स्तर के कई अधिकारी व पर्यवेक्षक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।