Begusarai News: रंगदारी को लेकर घर पर की फायरिंग, एक गिरफ्तार
Begusarai News: मामला मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेमुहां गांव काससे पूरा परिवार दहशत में आ गया और 112 को कॉल किया। घटनास्थल पर पहुंचकर डायल 112 की पुलिस टीम ने हंगामा कर रहे एक युवक मो. मुस्ताक के पुत्र मो. इस्तियाक...

Begusarai News: मंसूरचक, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के तेमुहां गांव में शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे सुबह मो. एनुल के पुत्र मो. कैसर से पांच लाख रुपए रंगदारी की मांग को लेकर पड़ोसी युवक घर पर पहुंच गाली-गलौज करते हुये फायरिंग करने लगा। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया और 112 को कॉल किया।
घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई
घटनास्थल पर पहुंचकर डायल 112 की पुलिस टीम ने हंगामा कर रहे एक युवक मो. मुस्ताक के पुत्र मो. इस्तियाक उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत मो. कैसर ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि एक अक्टूबर को सलेमपुर पुल के निकट लड्डू ने अपने सहयोगियों के साथ मेरे भाई को रोक कर पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। उसके बाद से कई बार लगातार फोन किया। उसके फोन का जवाब नहीं देने पर दो अक्टूबर को चार बजे सुबह घर पर पहुंच गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित की मेहनत और चिंता
पीड़ित ने बताया कि वह फेरी लगाकर काफी मेहनत कर अपनी बेटी की शादी करने के लिए रुपये इकट्ठा कर रहे हैं। 30 अक्टूबर को उनकी पुत्री की शादी तय है। करीब 20 दिन पूर्व भी उक्त युवक द्वारा मेरे घर के सामने गाली गलौज एवं गोलीबारी की गई थी। बाद में सामाजिक समझौता के तहत मामले को रफा दफा कर दिया गया था। उन्होंने उक्त मामले में इस्तियाक सहित दो व्यक्ति एवं कई अज्ञात को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर मो. लड्डू गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी निशानदेही पर अन्य सहयोगियों एवं हथियारों की खोज के लिये जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। समाचार प्रेषण तक तेमुहां गांव में दहशत का माहौल है।


