
बेगूसराय विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सात सितंबर को
एसबीएसएस कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक ले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक •• एनडीए गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत जुझारू कार्यकर्ता: कुंदन फोटो नंबर: छह,...
बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। एनडीए की ओर से बेगूसराय विधान सभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शहर के एसबीएसएस कॉलेज में 7 सितंबर को होगा। सम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण रविवार को किया गया। सभी तैयारियों की व्यापक रूप से समीक्षा की गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बेगूसराय के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष रुदल राय, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष प्रेम पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के जिला अध्यक्ष पीयूष कुमार एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार के साथ विधायक श्री कुंदन कुमार जी ने विस्तृत बैठक की।

इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत रूप से सकारात्मक चर्चा हुई। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से सहयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही, बिहार में पुनः एनडीए सरकार को बहुमत से जिताने के लिए सभी संकलबद्ध हुए। विधायक ने कहा कि कि एनडीए गठबंधन की सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता हैं। आगामी 7 सितंबर को एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के निमित्त बैठक आयोजित की गई है। यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं के उत्साह, संगठन की मजबूती और आगामी समय की दिशा तय करने में ऐतिहासिक रूप से निर्णायक होगा। बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




