NCC Students Raise Awareness Against Plastic Use Through Skit in Teghra प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsNCC Students Raise Awareness Against Plastic Use Through Skit in Teghra

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प

तेघड़ा के एनसीसी छात्रों ने प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका में बताया गया कि कैसे प्लास्टिक का निरंतर उपयोग गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है। छात्रों ने जागरूकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 28 Sep 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का लिया संकल्प

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। प्लास्टिक का उपयोग बंद कर ही हम अपनी नस्लों को बचा सकते हैं। एनसीसी के छात्रों ने लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को यही संदेश दे रहे हैं। आरबीएस कॉलेज तेयाय के एनसीसी छात्रों द्वारा प्लास्टिक और पॉलीथीन के निर्बाध प्रयोग को रोकने के लिए नाटिका के माध्यम से स्कूल, कॉलेज और गांव के गलियों में जागरूकता फैला रहे हैं। आरबीएस कॉलेज परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बच्चों ने प्लास्टिक का प्रहार नामक नाटिका के माध्यम से बताया कि कैसे निरंतर प्लास्टिक का प्रहार हमारे जीवन पर हो रहा है। नाटिका के माध्यम से प्लास्टिक बोतल के उपयोग और पॉलिथीन के प्रयोग पर विशेष फोकस किया गया।

नाटिका में दिखाया गया कि प्लास्टिक के प्रयोग से कैंसर जैसी भयावह रोग को लोग बुलावा दे रहे हैं। नाटिका का निर्देशन कर रहे डॉ पार्वती कुमारी ने कहा कि निरंतर प्लास्टिक का प्रयोग से आम लोग विभिन्न तरह की गंभीर बीमारियों से परेशान हैं लेकिन इसका प्रयोग कम नहीं हो रहा है। एनसीसी के बच्चों को इसके लिए जागरूक करने का भार दिया गया है। उम्मीद है कि इसका असर गांव के लोगों पर होगा। बच्चों ने भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।