
मेजर ध्यानचंद की तरह अनुशासन के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करना चाहिए: परियोजना प्रमुख
एनटीपीसी बरौनी में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवसई फोटो नंबर: 12, राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर अधिकारियों को शपथ दिलवाते हुए एनटीपीसी बरौनी के परियो
सिमरिया धाम, एक संवाददाता। केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देश एवं फिट इंडिया मुहिम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख जयदीप घोष समेत एनटीपीसी के अन्य अधिकारियों के साथ बच्चों की धीमी साइकिल दौड़ प्रतियोगिता से हुई। परियोजना प्रमुख ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को फिट इंडिया शपथ दिलाई। इस अवसर पर वॉलीबॉल टूर्नामेंट सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र धीमी साइकिल दौड़, एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ टीम के बीच मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच तथा टाउनशिप की महिलाओं के लिए थ्रोबॉल प्रतियोगिता शामिल रही।

परियोजना प्रमुख ने फिटनेस, टीम भावना और नवोदित खेल प्रतिभाओं के विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य और अनुशासन प्रदान करता है बल्कि संगठन और समाज में एकजुटता की भावना भी मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। जिस प्रकार ध्यानचंद ने अपने खेल में उत्कृष्टता का परिचय दिया, उसी प्रकार हमें भी अपने कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने, अनुशासन बनाए रखने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




