विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल

Mar 01, 2026 07:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

फोटो नंबर: 17, बखरी के सेंट पॉल मॉर्डन स्कूल में विज्ञान दिवस पर प्रतिभागी को पुरस्कृत करते एसडीओ सन्नी कुमार सौरव।

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल

बखरी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया। एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में बीडीओ सह बीईओ कुमार मुकेश, स्कूल निदेशक दानेश्वर यादव, प्राचार्य किशोर किंकर, वरुण कुमार, प्रो. बैद्यनाथ प्रसाद चौरसिया, प्रो. रामबाबू भगत, प्रो. आजाद राठौर एवं मोहन सिंह आदि थे। छात्रा अंजली भारती ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। निर्णायक मंडल के सदस्य कुमार मुकेश, विज्ञान शिक्षक सह प्राचार्य वरुण कुमार, प्रो. बैद्यनाथ प्रसाद चौरसिया एवं प्राचार्य किशोर किंकर ने सभी मॉडलों का निरीक्षण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद जूनियर एवं सीनियर वर्ग से तीन-तीन उत्कृष्ट मॉडलों का चयन कर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।