विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल के वैज्ञानिक तरीकों को दी जानकारी
विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल के वैज्ञानिक तरीकों विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल के वैज्ञानिक तरीकों विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल के वैज्ञानिक तरीकों विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल के वैज्ञानिक...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। संपूर्णता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीएमश्री विद्यालय कैलाशपुर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल शुद्धिकरण से संबंधित सत्र में विद्यार्थियों को सुरक्षित पेयजल के वैज्ञानिक तरीकों तथा जलजनित रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के बीच क्विज, चित्रकला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का कुमारी ने प्रथम, स्वीटी कुमारी ने द्वितीय और संध्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में बंटी कुमार एवं प्रिय रानी प्रथम तथा सुमित एवं आयुषी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहे। बेहतरीन साफ-सफाई के लिए आनंद कुमार, लक्ष्मी कुमारी, पल्लवी कुमारी एवं व्यूटी कुमारी को सम्मानित किया गया।
मौके पर पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि दीपक मिश्रा ने कहा कि स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े प्रमुख संकेतकों में जमीनी स्तर पर सुधार लाने के लिए विद्यालय स्तर पर किए जा रहे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ये एक सशक्त व स्वस्थ बेगूसराय की नींव रखेंगे। मौके पर प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण दास , पिरामल फाउंडेशन की आरती शर्मा, माया कौशल्या संस्था के रोशन , शिक्षक सज्जन कुमार शर्मा, प्रेम कुमार, राजकिशोर कुमार, दिनेश कुमार, अभय शंकर आर्या, मुरारी कुमार तथा शिक्षिकाएँ दीपा भारती, कामिनी कुमारी, आभा कुमारी, नीलू कुमारीव अन्य थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



