
प्रखंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
भगवानपुर के मिडिल स्कूल पालीडीह में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीडीओ घर्मवीर कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर छात्रों ने भाग लिया, जिसमें कक्षा 6 से 12 के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पुरस्कार प्राप्त किए।
भगवानपुर। प्रखंड के मिडिल स्कूल पालीडीह में बुधवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ घर्मवीर कुमार प्रभाकर, एचएम अवधेश कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। विकसित भारत के लिए विज्ञान व नवाचार की संभावनाएं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम युग की आगाज, संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। बीडीओ ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया। विकसित भारत के लिए विज्ञान व नवाचार की संभावनाएं क्विज में क्लास 6 से 8 में कन्या सूर्यपुरा के पीयूष कुमार एवं क्लास 9 से 12 में हाई स्कूल बनवारीपुर के अविनाश कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी थीम के प्रदर्शनी में क्लास 6 से 8 में प्रखंड कॉलोनी के आयुष राज एवं क्लास 9 से 12 में बनवारीपुर के तारिक अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता क्विज में क्लास 6 से 8 में अकहा के अंकित कुमार एवं प्रदर्शनी में कविया की स्मिता कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। क्वांटम युग की आगाज क्विज में क्लास 9 से 12 में ताजपुर के मुस्कान कुमार एवं प्रदर्शनी में बनवारीपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सफल बच्चे को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर एचएम अशोक कुमार सिंह, गोपाल कुमार, मो. रईस उद्दीन, मनोज कुमार, विश्वनाथ साह, गीतांजलि, अर्चना, शिक्षक प्रिया, नितेश, राजीव, अनुपम, ब्रजेश, अमितेश, संजीव, अमित, प्रभात, श्वेता, तेजस्विनी आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




