ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसराय महात्मा गांधी के स्वदेशी सिद्धांत से समृद्ध होगा राष्ट्र

महात्मा गांधी के स्वदेशी सिद्धांत से समृद्ध होगा राष्ट्र

पदयात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। गांधीजी के ग्राम सुधार, स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण से जुड़े जल, जीवन और हरियाली, शराबबंदी तथा...


 महात्मा गांधी के स्वदेशी सिद्धांत से समृद्ध होगा राष्ट्र
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 15 Oct 2019 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

पदयात्रा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। गांधीजी के ग्राम सुधार, स्वच्छता, प्रकृति संरक्षण से जुड़े जल, जीवन और हरियाली, शराबबंदी तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को जागरुकता किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पदयात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत मंगलवार को रामपुर चौक के समीप गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने देश को आजादी दिलाने के लिए कई स्तर पर लोगों को जगाने का काम किया। विदेशी कपड़ा का बहिष्कार करने के लिए जन जागरण किया। उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। गांधी जी के सिद्धांत और उनके सैद्धांतिक उद्देश्य के प्रति हम लोगों को जागरूक होना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों के उपयोग व उत्पादन संबंधी सिद्धांत से राष्ट्र समृद्ध होगा। कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक मनुष्य, मिट्टी और जानवर सबके लिए खतरनाक है। वहीं, शराब सबके लिए खराब है और सरकार ने भी शराबबंदी की है। समाज में शराब व शराबी का बहिष्कार करना चाहिए। इसके साथ ही गांधी जी के ग्राम सुधार की दिशा में हमें सहभागिता से काम करना चाहिए। रामपुर चौक से पदयात्रा शुरू होकर रामपुर गांव, रामपुर पंचायत भवन से रामपुर ढाला होते हुए जनता पुस्तकालय सलौना पहुंची। जहां मंत्री ने जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार तथा शराब बहिष्कार के प्रति संकल्प दिलाया। बताया गया कि बुधवार को पदयात्रा मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में होगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अमरेंद्र अमर, अमर कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार वीरेश, नीरज नवीन, पवन सिंह, रामशंकर पासवान, गौतम सदा, संतोष गुड्डू, अमरनाथ पाठक, गौतम सिंह राठौर, विनोद राम, समीर श्रवण, कुणाल कुमार, राजीव वर्मा, सरोजिनी भारती, बेबी केसरी, घनश्याम राय, मनोज राय, सुनील सिंह, रामशंकर पासवान, मुकेश विक्रम आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें