महत्वपूर्ण कार्यों के लिए याद किये जाएंगे मनमोहन सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर होने वाले कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह को स्थगित करने की घोषणा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सार्जन ने की फोटो नंबर: दस,...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों की ओर से शोक सभा की गई। जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया गया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने शनिवार को होने वाले कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह को स्थगित करने की घोषणा की। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार रहे मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक अपने प्रधानमंत्रित्व काल में मनरेगा, राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, आधार योजना, परमाणु करार, आरटीई जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित कर देश को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाने की बुनियाद रखी। इसका फलाफल आज देशवासी को मिल रहा है। डॉ मनमोहन सिंह की दृढ़ इच्छा शक्ति से परमाणु करार हुआ। आज देश के कोने-कोने में आज 24 घंटे बिजली पहुंच रही है। मौके पर रामविलास सिंह, शशि शेखर राय, नारायण सिंह, महेश सिंह, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह, लखन पासवान, सुबोध कुमार, उमेश सिंह, मुरलीधर मुरारी, राम प्रकाश सिंह, मिथिलेश झा, नंदकिशोर सिंह, रंजीत कुमार, राजीव कुमार, सुबोध प्रसाद, रामानुज कुमार, शिवकुमार सिंह, ब्रजेश कुमार प्रिंस, राजदेव सिंह, राहुल कुमार, विक्रम कुमार, शांति देवी व अन्य थे। देश ने मृदुभाषी व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री को खो दिया: प्रो. अशोक इधर, महंत राम जीवन दास महाविद्यालय विष्णुपुर बेगूसराय में आयोजित शोक सभा में प्रो अशोक कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश ने एक कर्मठ, विनयशील, मृदुभाषी व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व राजनीतिज्ञ को खो दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों में प्रो. नवल किशोर झा, डॉ. रवीन्द्र कुमार मुरारी, प्रो. अरुण कुमार राय, प्रो. अरविंद सिंह, डॉ. जनकनंदिनी, प्रो. रामाज्ञा सिंह सहित अन्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रखर अर्थशास्त्री व सौम्य प्रतिभा के धनी थे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बछवाड़ा, निज संवाददाता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर फैलते ही विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि शशिशेखर राय ने कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई थी। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौधरी, कांग्रेसी नेता डॉ केके राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, राजद जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रधान महासचिव फूल कुमारी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार दीपक आदि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह एक प्रखर विद्वान अर्थशास्त्री, सादगी के प्रतिमूर्ति व सौम्य प्रतिभा के धनी थे। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। आर्थिक संकट से बचाने वाले एक कुशल प्रधानमंत्री थे मनमोहन सिंह नावकोठी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर छा गयी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान की अध्यक्षता में शोक सभा मनायी। श्रीराम सिंह, मो. अहमद, शिव शंकर सिंह आदि ने मनमोहन सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रखंड अध्यक्ष सुरेश पासवान ने कहा कि देश ने एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री को खो दिया है। वे एक राजनेता ही नहीं देश को आर्थिक संकट से बचाने वाले एक कुशल प्रधानमंत्री रहे। समसा पंचायत भवन में सचिव धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में शोक सभा की गयी। शोक सभा में फूलेन कुमार, रामानंद चौधरी,मनीष कुमार भगत, रामकृत सहनी, रणवीर कुमार, सीताराम सहनी आदि शामिल थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक खोदावंदपुर, निज संवाददाता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व अर्थ शास्त्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह के निधन पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी शोक सम्वेदना जताई है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, कांग्रेस के प्रखण्ड अध्यक्ष नाज हसन, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, कांग्रेस के कार्यकर्ता रामानुज प्रसाद सिंह,नन्द किशोर प्रसाद सिंह, प्रखण्ड राजद अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ सैफी, राजद नेता त्रिवेणी महतो, विजय सिंह कुशवाहा,विसुनदेव महतो,सीपीआई के अंचल मंत्री उदय चन्द्र झा, अश्विनी प्रसाद सिंह,माले नेता अवधेश कुमार, सीपीएम के अंचल मंत्री नेतराम यादव,पूर्व मुखिया बाबू प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख मिथिलेश कुमार मिश्र आदि ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व पीएम के निधन पर जताया शोक बखरी। नगर व प्रखंड के कांग्रेसियों की बैठक स्थानीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में कांग्रेस सेवादल के संगठक विशेश्वर सहनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रजनीकांत पाठक ने कहा कि उनका विशिष्ट सेवा और राष्ट्र के प्रति अद्वितीय योगदान हमेशा याद रख जाएगा। उनके कार्यों और नेतृत्व ने भारत को नई दिशा दी। बैठक में बेगूसराय जिला कांग्रेस सचिव सुमन जीत सुमन, महासचिव सतीश कुमार वीरू, महासचिव प्रो. विजय किशोर राय, नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर सिंह, मो.जुबेर, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू साह, मो.अरशद अली, ब्रजमोहन पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, शांति झा, ओवेश खान, रामनंदन चौधरी, लक्ष्मी साह, सागर शर्मा, मंजूर आलम, पंकज ठाकुर, कैलाश शर्मा, रंजीत सहनी व अन्य थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक चेरियाबरियारपुर। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं में शोक जताया। इसमें कांग्रेस नेता उदय सिंह, सतीश कुमार बीरू, शिवशंकर पोद्दार, अमोद कुमार, शिवशंभु सिंह, आंनद मोहन सिंह, पंकज कुमार शिशु, मो जाकिर, विजय सिंह, जोगिंदर पहलवान, जगदीश पाठक, जयप्रकाश मेहता, श्याम चौधरी, राजद नेता ब्रजनंदन यादव, सुधीर कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजय सुमन, सतीश कुशवाहा, सावित्री देवी, अरविंद कुमार यादव, लोजपा पारस गुट के नेता रमेश यादव आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।