Begusarai News: भादो अमावस्या पर राणी सती दादी मंदिर में महोत्सव, उमड़े श्रद्धालु
Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। भादो अमावस्या के अवसर पर बलिया स्थित राणी सती दादी मंदिर में विशेष महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा में बड़ी संख्या में...

Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। भादो अमावस्या के अवसर पर बलिया स्थित राणी सती दादी मंदिर में विशेष महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और राणी सती दादी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में मंगल पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। मंगल पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा तथा श्रद्धालुओं ने दादी के जयकारे लगाए। वहीं, संध्या समय मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया।
आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दीपों और भक्तिमय वातावरण से मंदिर परिसर का माहौल आध्यात्मिक एवं श्रद्धापूर्ण बना रहा। भादो अमावस्या को लेकर राणी सती दादी के भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर के पुजारी अमित झा ने बताया कि यहां सभी की मनोकामना पूरी होती है। इसलिए यहां इतना भीड़ होती है। मौके पर भगवती तुलस्यान, सुनिता तुलस्यान, आशीर्वाद तुलस्यान, पवन शर्मा आदि थे।


