Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsMystery Unveiled Murder of Manisha Kumari Linked to Family Dispute in Bihar
सिहमा में बरामद युवती के शव की हुई शिनाख्त, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

सिहमा में बरामद युवती के शव की हुई शिनाख्त, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

संक्षेप: फॉलोअप:::::साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चौकी सादपुर निवासी रोहित कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में हुई पहचान

Tue, 18 Nov 2025 07:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

मटिहानी, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के सिहमा गिरिटोला में सोमवार को मिले अज्ञात युवती के शव की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के चौकी सादपुर निवासी रोहित कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में की गई है। मनीषा इन दिनों अपने मायके मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर रजौरा में रह रही थी। परिजनों के अनुसार मनीषा की ननद अमोला देवी ने अपने बच्चे के जन्मदिन के बहाने मनीषा कुमारी को फ़ोन करके रविवार को सिहमा बुलाया था। मनीषा रविवार शाम सिंहमा पहुंची। आरोप है कि उसी रात अमोला देवी ने दो-तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छुपाने की नीयत से दुर्गा मंदिर के पीछे मरगंग में प्लास्टिक की बोरी में बंद कर फेंक दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए मरगंग पहुंचे, मछली पकड़ने के लिए बंसी फेका। उसमें प्लास्टिक का बोरा फंसा देखा। बोरा निकालकर खोलने पर अंदर महिला का शव मिलने की सूचना मटिहानी थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया था। सोशल मिडिया के जरिये मायके वालों को पता चला और परिजनों ने हॉस्पिटल पहुंचकर शव की पहचान की। मनीषा के मायकेवालों का आरोप है कि शादी के बाद मनीषा का जेवर उसकी ननद अमोला देवी अपने ससुराल सिहमा ले गई थी। उसी जेवर को हड़पने की नीयत से मनीषा की हत्या की गई। मटिहानी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतका के भाई मनीष कुमार के बयान पर सास नीतू देवी, ससुर राजेश सिंह, पति रोहित सिंह और ननद अमोला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।