
36 घंटे बाद लापता अधेड़ मछुआरे का मिला शव, कोहराम
डूबने से हुई मौत या हत्या, जांच में जुटी पुलिस.... बुधवार की सुबह करीब 55 वर्षीय कलेश्वर सहनी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वह कैथ पंचायत के बरैठ गां
बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कैथ कोला नदी में बुधवार की सुबह करीब 55 वर्षीय कलेश्वर सहनी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वह कैथ पंचायत के बरैठ गांव निवासी स्व. विष्णुदेव सहनी के पुत्र थे। वे तीन नवंबर की रात से गायब थे। उसका मोबाइल भी गायब पाया गया है। नाव पर उसका टॉर्च, शर्ट व चप्पल पड़ी थी। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसके बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक का छोटा भाई सोगारथ सहनी ने बताया कि तीन नवंबर को नौ बजे रात तक कोला नदी में उसे नाव पर देखा गया था।

लेकिन मंगलवार की सुबह वह घर नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार इधर दो माह से वह कोला नदी में रखवाली करता था। उसके बाद परिजनों के द्वारा इसकी जानकारी जलकर से जुड़े सदस्यों को दी गयी। साथ ही इसकी जानकारी नीमा चांदपुरा थाने को दी गयी। मृतक के भाई ने बताया कि शव देखने से लगता है कि किसी ने संभवत: मंगलवार की रात उसे पानी में फेंका गया है। हाथ में रखी खैनी बता रहा है कि यदि वह पानी में डूबते तो हाथ में खैनी ऐसे नहीं रहता। उनके गायब हुए 36 घंटे हो गये थे। यदि पानी के अंदर 36 घंटे तक रहते तो शायद पूरा शरीर फुल जाता। हो सकता है किसी ने कॉल कर उन्हें बुलाया हो। हाथ व पैर में खरोंच के निशान हैं। स्थानीय लोग यह भी कहते हैं कि मछुआरा कलेश्वर सहनी अच्छे तैराक थे। उनका घर भी कोला नदी के किनारे ही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार, ब्लाइंड डेथ की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि नदी में मछुआरा के डूबने की संभावना को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलायी गयी थी। खूब प्रयास के बाद भी एसडीआरएफ टीम को सफलता हाथ नहीं लगी। बुधवार की सुबह बरैठ घाट के समीप कोला नदी में कलेश्वर सहनी का शव पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मछुआरे की मौत डूबने से हुई या किसी हत्या कर शव को फेंक दिया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




