
साले ने बहनोई को कुदाल से प्रहार कर मार डाला
संक्षेप: पेज 3:::::::::त परिवार में साले द्वारा कुदाल से प्रहार कर अपने ही बहनोई की हत्या कर दी गई। इस घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित साले को गिरफ्तार कर लिया...
तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में कैंची मोड़ के समीप बसे महादलित परिवार में साले द्वारा कुदाल से प्रहार कर अपने ही बहनोई की हत्या कर दी गई। इस घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित साले को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पटना जिले के घोसवरी निवासी बांके मांझी का 35 वर्षीय पुत्र लौंगी मांझी तीन दिन पहले ही यहां कैंची मोड़ अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचा था। रविवार की दोपहर अपने साला केदार मांझी के साथ एक कमरे में सोया हुआ था। केदार मांझी अचानक उठकर बाहर गया और एक कुदाल से अपने बहनोई लौंगी मांझी की गर्दन पर वार कर दिया।
परिवार के लोगों ने बताया कि कुदाल के प्रहार से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपित साला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ डॉ. रवीन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि परिवार के सदस्य के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के कारण की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या में प्रयुक्त कुदाल को भी बरामद कर लिया गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक लौंगी मांझी को पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




