साइबर केस मामले में जेल जाने पर प्रतिशोध में सुलग रहा था विकास
फालोअप... मृतक छात्र 15 वर्षीय विकास कुमार राम उदय यादव का पुत्र था। नयी जानकारी के अनुसार मृतक का बड़ा भाई शिवम

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव से 26 मई को दिनदहाड़े अपहरण के बाद इंटर के छात्र विकास कुमार की हत्या व शव बरामद मामले में एक नया मामला सामने आया है। मृतक छात्र 15 वर्षीय विकास कुमार राम उदय यादव का पुत्र था।
प्रस्तावना
नयी जानकारी के अनुसार मृतक का बड़ा भाई शिवम कुमार ने 10 फरवरी को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज कराई गईं प्राथमिकी में शिवम कुमार ने कहा है कि मेरे नाम से फेक आईडी बनाकर गांव के ही किसी लड़की के साथ मेरा अश्लील फोटो व किसी लड़के का किसी लड़की के साथ फोटो लगाकर गन्दा गन्दा भोजपुरी गाना लगाकर वायरल किया गया है। इससे मैं बदनाम हो गया हूं। गांव वाले लोग हमें ही दोषी मान रहे हैं। मेरे नाम इस फेसबुक आईडी से कई लड़की व महिलाओं के साथ आपत्ति जनक फोटो अपलोड किया गया है। इससे गांव में तनाव बना हुआ है। इस घटना के बाद कभी भी मेरे साथ अप्रिय घटना घटना सकती है।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
उसके बाद पुलिस ने पुलिस अनुसंधान व जांच के बाद कंकौल के मूसो यादव के पुत्र विकास यादव को गिरफ्तार किया था। जेल जाने के बाद विकास ने धमकी दी थी कि जेल से छूटने के बाद किसी को नहीं छोड़ेंगे। जिसने भी मुझे जेल भेजवाया है सबको देख लेंगे। उसी मामले में एक माह पहले विकास यादव जेल से छुटा था।
हत्या की योजना और निष्पादन
उसके बाद अपने सहयोगी मोहित को सेट किया। मोहित ने छात्र विकास को ऑनालाइन आवेदन कराने के बहाने बाइक से विकास को बलिया ले गया। जहां विकास यादव को सौंप दिया। उसके बाद विकास यादव ने विकास कुमार के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर शव को खगड़िया जिले के बेलदौरा थाना के पीरनगर बहियार स्थित एक पोखर में जाकर फेंक दिया।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


