बड़े भाई ने जताई थी अनहोनी की आशंका, छोटे भाई की हत्या

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

कंकौल गांव में अपहरण के बाद 15 वर्षीय विकास कुमार की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के भाई शिवम कुमार ने फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने की शिकायत की है। इस घटना से गांव में तनाव उत्पन्न हुआ है। पुलिस ने विकास यादव को गिरफ्तार किया था, जिसने जेल से छूटने के बाद धमकी दी थी।

बड़े भाई ने जताई थी अनहोनी की आशंका, छोटे भाई की हत्या

मुफस्सिल थाना के कंकौल गांव से अपहरण के बाद छात्र की हत्या व शव बरामद मामले में एक नया मामला सामने आया है। मृतक छात्र 15 वर्षीय विकास कुमार राम उदय यादव का पुत्र था। इस मामले में मृतक का बड़ा भाई शिवम कुमार ने 10 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शिकायत का विवरण

दर्ज कराई गईं प्राथमिकी में शिवम कुमार ने कहा है कि मेरे नाम से फेक आईडी बनाकर गांव के ही किसी लड़की साथ मेरा अश्लील फोटो व किसी लड़के का किसी लड़की के साथ फोटो लगाकर गन्दा गन्दा भोजपुरी गाना लगाकर वायरल किया गया है। इससे मैं बदनाम हो गया हूं। गांव वाले लोग हमें ही दोषी मान रहे हैं। मेरे नाम इस फेसबुक आईडी से कई लड़की व महिलाओं के साथ आपत्ति जनक फोटो अपलोड किया गया है। इससे गांव में तनाव बना हुआ है। इस घटना के बाद कभी भी मेरे साथ अप्रिय घटना घटना सकती है।

पुलिस कार्रवाई

उसके बाद पुलिस ने कं कौल के बुलबुल यादव के पुत्र विकास यादव को गिरफ्तार किया था। जेल जाने के बाद विकास ने धमकी दी थी कि जेल से छूटने के बाद किसी को नहीं छोड़ेंगे। उसी मामले में एक माह पहले विकास यादव जेल से छुटा था। उड़के बाद अपने सहयोगी मोहित को सेट किया। मोहित ने छात्र विकास को लेकर बलिया में जाकर विकास यादव को सौंप दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कब हुई थी?
यह घटना 10 फरवरी को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार हुई थी।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।