Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsMurder of Married Woman in Begusarai Body Found in Ganga River
विवाहिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंका, 12 दिनों बाद मिली लाश

विवाहिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंका, 12 दिनों बाद मिली लाश

संक्षेप:

पटना जिले के कसहा दियारा के समीप गंगा नदी से पुलिस ने शव किया बरामद र्वी टोला में वर्ष 2023 में हुई थी शादी बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना के रचियाही पूर्वी टोला में एक विवाहिता की हत्या कर शव...

Nov 30, 2025 08:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सिंघौल थाना के रचियाही पूर्वी टोला में एक विवाहिता की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया। मृतका की मां पटना जिले के भदौर थाना के डहवा निवासी मुखराम चौहान की पत्नी फुलवा देवी ने सिंघौल थाने में 18 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उसके बाद पुलिस ने एफआईआर के 12 दिन बाद रविवार को घटना में शामिल एक आरोपित की निशानदेही पर पटना जिले के पचमहला थाना के कसहा दियारा के समीप गंगा नदी से शव को खोज निकाला। प्रभारी थानाध्यक्ष मो. सज्जाद अली ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस एक आरोपित रंधीर कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दर्ज प्राथमिकी मृतक की मां ने कहा है कि वर्ष 2023 में उनकी बेटी की शादी सिंघौल थाना के रचियाही पूर्वी टोला निवासी रामनाथ महतो के पुत्र रोहित कुमार के साथ हुई थी। एक साल बाद दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ मारपीट होने लगा। मेरी बेटी भागकर मायके आ जाती। उसके द्वारा बोला गया कि कुछ समय दिया जाए तो बाइक दे देंगे। मृतका की मां ने रामनाथ महतो के साथ ही उनके दो बेटों रोहित कुमार, नीतीश कुमार के अलावा सास व गोतनी को आरोपित किया है। बताया कि सभी आरोपितों ने मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट की। 11 नवंबर को रोहित कुमार ने कहा कि आपकी बेटी भाग गयी। 17 नवंबर को रोहित फोन कर बोला कि आपकी बेटी फांसी लगाकर मर गयी। हमलोग जला दिये। मेरी बेटी से एक लड़का है।