Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsMurder of Cloth Trader in Veerpur Suspect Arrested in Extortion Case
शहजादा हत्याकांड में 3 नामजद,एक गिरफ्तार

शहजादा हत्याकांड में 3 नामजद,एक गिरफ्तार

संक्षेप:

वीरपुर में कपड़ा कारोबारी मो. शहजादा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। मृतक के भाई ने बताया कि पंकज पासवान ने रंगदारी मांगने पर हत्या की। पंकज पहले भी जेल जा चुका था और हाल में बाहर आकर फिर से रंगदारी मांग रहा था।

Dec 12, 2025 07:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

वीरपुर, निज संवाददाता। पिपरा दोदराज गांव के कपड़ा कारोबारी मो. शहजादा की गुरुवार को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त मामले में पिपरा दोदराज निवासी सुमर पासवान के 25 वर्षीय पुत्र और नामजद अभियुक्त सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड के दो और नामजद आरोपित इसी गांव के पंकज पासवान और कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इससे पहले मृतक कपड़ा व्यवसायी के भाई मो. सलमान रजा ने वीरपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उक्त तीनों युवक व तीन अन्य बदमाशों ने उनके भाई की बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया और तीन गोलियां दाग दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना के बारे में शहजादा के भाई ने पुलिस को बताया कि पंकज पासवान उनके भाई से पांच लाख रुपए रंगदारी मांग रहा था, नहीं देने पर उसने उनकी हत्या कर दी। एक साल पहले उसने एक लाख रुपए मांगे थे। उसके बाद तेघड़ा थाना में उसके खिलाफ केस किया गया था। इस मामले में वह 10 महीने से जेल में था। हाल में जेल से निकलने के बाद वह फिर रंगदारी मांग रहा था। गांव में पंचायत बैठी तो उसमें उसकी मां ने गलती मान कर दोबारा रंगदारी नहीं मांगने की बात कही थी। इसके बावजूद पंकज पासवान ने साथियों के साथ मिलकर मो. शहजादे रजा उर्फ शहजादा की रंगदारी के लिए हत्या कर दी।