बेगूसराय में बिल्डर की गोली मार हत्या

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बखरी थाना के पोठियारी बहियार में बदमाशों ने 33 वर्षीय रोबिन कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सीने और सिर में गोली लगी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। बाद में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बेगूसराय में बिल्डर की गोली मार हत्या

बखरी थाना के पोठियारी बहियार में बुधवार की रात बदमाशों ने 33 वर्षीय रोबिन कुमार सिंह की गोली मार हत्या कर दी। गोली उसके सीने व सिर में लगी है। वह बागवान पंचायत के लौछे निवासी स्व.विपुल सिंह का पुत्र था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस घर से करीब डेढ़ किलो मीटर दूर पोठियारी बहियार से शव बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक का छोटा भाई सुबीन कुमार

मृतक का छोटा भाई सुबीन कुमार ने बताया कि गाय दुहाया था। उसी दौरान किसी का कॉल आया। उसी कॉल पर वह पैदल ही निकल पड़ा। जाते समय मां बोली कि कहां जा रहा है. जबाव दिया था कि खेत जुताने। इस पर मां बोली थी कि रात खेत जुताने की जरुरत नहीं है। उसके बाद वह निकल गया। खाना खाने के दौरान जब वह घर नहीं आया तो उसके मोबाइल पर कॉल किया गया। देर तक रिंग होने के बाद भी मोबाइल नहीं उठाया तो शक होने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ली। उसके बाद परिजनों के साथ खोजबीन शुरू की. तब आंधी तूफान के साथ बारिश होने लगी। उसके बाद दोबारा पुलिस को कॉल किया कि उसका भाई गायब है। वर्षा ख़त्म होने के बाद पुलिस आयी। उसके बाद मोबाइल रिंग व लोकेशन के आधार पर पोठियारी बहियार पहुंचा तो देखा कि उसका भाई जमीन पर गिरा हुआ था। उसके सीने व सिर में गोली लगी थी। सुबीन ने बताया कि एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार जान से मारने की धमकी दी गयी थी। पुलिस को कई बार शिकायत के बाद भी उनकी बात की अनसुनी की गयी।

पिता की मौत से एक साल के लिए टल गयी थी शादी

मृतक के भाई सुबीन कुमार ने बताया कि रोबिन की शादी अप्रैल माह में तय हुई थी। वह मुंबई में बिल्डर का काम करता था। एक साल पहले घर आया था। उनके पिताजी विपुल कुमार उद्योग विभाग पटना सचिवालय में कर्मी थे। 17 मार्च को उनका आकस्मिक निधन हो गया था। इसलिए रॉबिन की शादी एक साल के लिए टल गई थी। बखरी थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मार हत्या की गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। हर बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोबिन कुमार सिंह की हत्या कब हुई?
रोबिन कुमार सिंह की हत्या बुधवार की रात हुई।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।