पिता के हत्याकांड के मुख्य गवाह बेटे की गोली मारकर हत्या

Apr 06, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

लीड पेज 3::::::::::शों ने दिया घटना को अंजाम, परिजनों में कोहराम मृत युवक के पिता की भी वर्ष 2015 में बदमाशों ने कर दी थी हत्या फो

पिता के हत्याकांड के मुख्य गवाह बेटे की गोली मारकर हत्या

बखरी, निज संवाददाता। परिहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर शाम परिहारा गांव निवासी स्व. राजेंद्र सहनी के 29 वर्षीय पुत्र बिरजू सहनी को परिहारा मोइन नदी बांध पर शाम में खाना खाकर टहलने के दौरान अपराधियों ने पकड़ लिया। उसे मोइन नदी बांध के नीचे ले जाकर जमकर पिटाई करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर वहां से फरार हो गए। मृतक की बहन रानी ने बताया कि रविवार की शाम उसका भाई खाना खाकर बांध पर टहलने के लिए निकला था‌। इसी दौरान अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। उसके भाई की पत्नी भावना लगभग 8 महीने की प्रेग्नेंट है।

उसकी डिलीवरी कराने के लिए वह बेंगलुरु से काम छोड़कर डेढ़ माह पहले घर आया था। उसका भाई यह बोलकर घूमने गया था कि खाना खाए हैं। बांध पर 10 मिनट घूमकर आते हैं। जब विलंब हुआ तो अपने परिजन के साथ भाई को खोजने के लिए मोइन बांध पर गयी जहां पर देखा कि वह खून से लथपथ स्थिति में जमीन पर मरा हुआ पड़ा है। घटना की सूचना परिहारा थाना पुलिस को दी गई। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उसके भाई के शव को पोस्टमार्टम के लिए देर रात्रि में बेगूसराय भेज दिया। मृतक की बहन ने बताया कि उसके पिता राजेंद्र सहनी की भी हत्या वर्ष 2015 में इसी जगह पर अपराधियों ने कर दी थी। घटना का कारण ऐसा लग रहा है कि पिता राजेंद्र सहनी के हत्याकांड का मुख्य गवाह रहने के कारण अपराधियों ने उसके पुत्र बिरजू की निर्मम हत्या गोली मारकर कर दी। हालांकि, पुलिस हर एंगल से हत्या के कारण का पता लगा रही है कि अपराधियों ने किस वजह से उसकी हत्या की है। अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिहारा थाने की पुलिस ने सोमवार को बेगूसराय सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक की मां, पत्नी के अलावा पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। परिहारा थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। लेकिन, पुलिस अपने स्तर से छानबीन करने में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।