पकठौल गांव में एक बगीचे में एक पेड़ से एक बुजुर्ग कालटका हुआ मिला शव
बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में 59 वर्षीय महेंद्र महतो का शव आम के पेड़ से लटका मिला। परिवार का कहना है कि उसे बदमाशों ने हत्या के बाद पेड़ से लटकाया है ताकि यह आत्महत्या लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे हत्या की सच्चाई सामने आएगी।

बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में मंगलवार की सुबह एक बगीचे में आम के पेड़ से 59 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र महतो का लटका हुआ शव मिला। वह पकठौल वार्ड एक निवासी स्व. देवू महतो का पुत्र था। वह पेशे से दुहाब था। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात से दुर्गा मंदिर पर सोने गया था। उसके बाद से वह गायब था। मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण शौच करने गया था तो आम के पेड़ से लटका हुआ शव देखा। उसके बाद उसकी ही सूचना पर परिवार व ग्रामीणों को जानकारी मिली। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची व पेड़ से लटके शव को नीचे उतारा।
उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के अनुसार महेंद्र के पैर में खून, ठेहुना और हाइड्रोसील में जख्म के निशान पाये गये हैं। परिजनों ने बताया कि बदमाशों पर उनकी ही धोती से गले में फंदा लगाकर हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया है। ताकि पुलिस व परिजनों को लगे कि वह खुदकुशी कर ली है। तेघड़ा थाने की पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। उसके बाद ही डेथ मिस्ट्री के रहस्य से पर्दा उठेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Manoj Kumar Sahniशॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।
कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


