हत्या के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Apr 07, 2026 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

नयागांव थाना की पुलिस ने हत्या के एक मामले में अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखमिनियां बांध के पास छापेमारी की। अभिमन्यु कुमार नयागांव निवासी रामप्रीत सिंह का पुत्र है और हत्या के मामले में वांछित था। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

हत्या के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मटिहानी। नयागांव थाना की पुलिस ने हत्या के एक मामले में सोमवार को आरोपित को गिरफ्तार किया। नयागांव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुप्ता लखमिनियां बांध के पास छापेमारी की। इस दौरान नयागांव निवासी रामप्रीत सिंह के पुत्र अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपित हत्या के एक मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।