Begusarai News: बेगूसराय में नगर निगम दूसरे दिन बेमियादी हड़ताल में शामिल एक महिला सफाईकर्मी को गाड़ी ने मारी टक्कर, जख़्मी
Begusarai News: नगर निगम की सफाई कर्मचारी लालो देवी को शुक्रवार को एक महिला चालक ने ठोकर मार दी, जिससे उनके पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। घटनास्थल पर पार्षद गौरव सिंह राणा ने उनकी चिकित्सा व्यवस्था की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सफाई कर्मियों ने महिला चालक को पकड़ा।

Begusarai News: नगर निगम की सफाई कर्मचारी लालो देवी को शुक्रवार को एक महिला चालक ने गाड़ी से ठोकर मार दी। इससे उनके दाहिने पैर की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद गौरव सिंह राणा ने जख़्मी को सदर अस्पताल पहुंच व उनके समुचित और बेहतर इलाज की मुकम्मल व्यवस्था की। पार्षद राणा ने डॉक्टरों से बातचीत कर लालो देवी के पैर के अंगुलियों का एक्स-रे करवाया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इलाज पूरा होने के पश्चात्, उन्हें पार्षद की उपस्थिति में ही सुरक्षित रूप से एम्बुलेंस द्वारा उनके निवास स्थान भिजवाया गया।
लालो देवी राज्य व्यापी हड़ताल के दूसरे दिन नगर निगम परिसर पहुंचे थे। कोई सामान खरीदने जाने के लिए सड़क पार कर रही थी कि एक महिला चालक ने अपनी गाड़ी से ठोकर मारकर भाग निकली। लेकिन सफाई कर्मियों ने खदेड़ कर गाड़ी को पकड़ लिया। मौके पर मजदूर नेता दिलीप मलिक, पप्पू रजक, राम शंकर मलिक , विजय मलिक बिरजू मलिक ललिता देवी मीना देवी गिरीश कुमार सिंह अनीता देवी मंजू देवी लक्ष्मी देवी अंजू देवी सहित अन्य उपस्थित थे।


