
आरसीसी नाला-सह- पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता उजागर
गुणवत्ता की अनदेखी पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य तोड़ने का दिया आदेश, नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर व अन्य। बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-32 स्थित एसकुमार गली में 30.44 लाख रुपए...
बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-32 स्थित एसकुमार गली में 30.44 लाख रुपए की लागत से चल रहे आरसीसी नाला-सह-पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मुख्य पार्षद पिंकी देवी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थल निरीक्षण किया और शिकायत की पुष्टि होने पर निर्माण कार्य को तोड़ने के निर्देश दिए। पष्टम वित्त निधि से स्टेशन रोड को पावर हाउस रोड से जोड़ने वाली एसकुमार गली में यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके संवेदक निशांत कुमार हैं। स्थानीय निवासियों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया था।
नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर और मुख्य पार्षद पिंकी देवी के निर्देश पर शनिवार को जेई रामकुमार के नेतृत्व में नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जांच में अनियमितता पाए जाने पर घटिया निर्माण कार्य को तोड़ दिया गया। संवेदक को भविष्य में गुणवत्ता मानकों का पालन करने की कड़ी चेतावनी दी गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी स्थानीय लोगों की शिकायत पर शहर के अन्य स्थानों पर घटिया निर्माण कार्य को ध्वस्त किया जा चुका है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इमानदारी से करें निगरानी मुख्य पार्षद ने आमजन से अपने-अपने क्षेत्र में चल रही योजनाओं की इमानदारी से निगरानी करने और अनियमितता पाए जाने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि नगर निगम की योजनाओं में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जा सकता। निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई की स्थानीय प्रबुद्धजनों ने सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह की सख्ती से न केवल निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधरेगी, बल्कि संवेदकों में भी जवाबदेही सुनिश्चित होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




