“मां” शब्द में समाहित है पूरी सृष्टि

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

फोटो नं. 16, मातृ दिवस समारोह में दून हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक, अभिभावक एवं अतिथियों के साथ मौजूद छात्र-छात्राएं।

“मां” शब्द में समाहित है पूरी सृष्टि

बखरी, निज संवाददाता। मातृ दिवस पर सरकारी एवं अर्द्धसरकारी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम कर दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड और आकर्षक कलाकृतियों के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम, ममता और स्नेह को अभिव्यक्त किया। इस क्रम में दून हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बच्चों ने गीत, नृत्य, लघु नाटक, कविता और सुविचार प्रस्तुत कर मां की महत्ता को दर्शाते हुए उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्राचार्य सिद्धार्थ झा ने कहा कि “मां” शब्द में पूरी सृष्टि समाहित है। बदलते परिवेश में महिलाओं के सामने बढ़ती चुनौतियों से सतर्कता के साथ मुकाबला करना आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान सर्वोपरि होता है। मां संस्कार, संस्कृति और सम्मान की पहली पाठशाला है, जो बच्चों में अच्छे संस्कारों के बीज बोती है और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराती है। उन्होंने कहा कि मां के उपकारों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि “मां” शब्द अपने आप में बहुत व्यापक है और इसे किसी एक परिभाषा में बांधा नहीं जा सकता। उन्होंने बच्चों को मां का सम्मान करने और अभिभावकों को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की अपील की, जिससे समाज में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। विद्यालय प्रबंधक मोजिबुर रहमान ने कहा कि मां वह होती है जो बच्चे के दर्द को बिना कहे महसूस कर लेती है। भूख लगने पर बिना मांगे भोजन कराती है और हर कठिन परिस्थिति में अपने स्नेह की छाया प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जीवन में ईश्वर के बाद सबसे पहले मां का ही नाम आता है। वकील वास्ते ने कहा कि बच्चों में संस्कार जागृत करना जरूरी है, तभी भारतीय संस्कृति और परंपरा कायम रह सकेगी। कार्यक्रम में शिक्षक शकीब, सुबोध, अशर, मुकेश, सिकंदर, विमल झा, कैलाश पोद्दार तथा शिक्षिकाएं मधु, भवानी, नीलू, अपराजिता, रश्मिता, प्रतिमा और ईशा सहित कई लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्राएं पीहू और प्राची ने किया।

सामान्य प्रश्न

मातृ दिवस पर किस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए?
मातृ दिवस पर सरकारी एवं अर्द्धसरकारी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।