ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबलिया में तीन बच्चों की मां ने की खुदकुशी

बलिया में तीन बच्चों की मां ने की खुदकुशी

बलिया। निज संवाददाता के बाद देर संध्या वह अपने घर में सोने चली गई। उसके साथ उसके तीन बच्चे भी थे। उसका पति...

बलिया में तीन बच्चों की मां ने की खुदकुशी
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायSun, 09 May 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बलिया। निज संवाददाता

बड़ी बलिया दक्षिणी पंचायत के पासवान टोला में शनिवार की रात तीन बच्चों की मां ने खुदकुशी कर ली। उसकी पहचान बबलू चौधरी की 34 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने घर पर ही दुकान भी चलाती थी। दिनभर दुकान चलाने के बाद देर संध्या वह अपने घर में सोने चली गई। उसके साथ उसके तीन बच्चे भी थे। उसका पति राजमिस्त्री का काम करता है। देर रात जब वह घर वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी मरी पड़ी है। परिजनों ने महिला द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात बताई है। थानाध्यक्ष रविन्द्र मोहन प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें