Begusarai News: बेगूसराय में एक मां की ममता हुई कलंकित, जन्म लेने बाद नवजात बेटी को खेत में फेंका

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

Begusarai News: पुलिस ने एक सरकारी अस्पताल के पीछे खेत से एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया है। यह शव लाल साड़ी में लिपटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन बच्ची को बेटा बताकर रिपोर्ट तैयार की गई। यह पुलिस की लापरवाही का मामला है।

Begusarai News: बेगूसराय में एक मां की ममता हुई कलंकित, जन्म लेने बाद नवजात बेटी को खेत में फेंका

Begusarai News: पुलिस ने एक सरकारी अस्पताल के पीछे वाली खेत से लाल साड़ी में लिपटा हुआ शव को किया बरामद नावकोठी थाना के पीएचसी के पीछे एक खेत का मामला नावकोठी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मां की ममता को कलंकित करने वाली खबर सामने आयी है। इससे लोग हैरान हैं असल में एक कलयुगी मां ने आठ माह की एक नवजात बेटी को जन्म देने के बाद एक खेत में फेंक दिया। बच्ची का शव एक लाल साड़ी में लिपटा हुआ था। इससे बच्ची की मौत हो गयी। नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूरब स्थित खेत में मंगलवार की सुबह एक नवजात बच्ची के शव मिलने की खबर सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहां मौजूद स्थानीय लोग चर्चा कर रहे थे कि किसी स्थान पर बच्ची को जन्म के बाद मृत नवजात को रात के अंधेरे में खेत में फेंक दिया गया होगा। कोई यह भी कह रहे थे कि कोई अवैध बच्चा होगा। इसलिए लोक लिहाज बचाने के लिए पीड़ित मां व उसके परिवार वालों ने बच्चों को पीएचसी के पीछे खेत को सुरक्षित ठिकाना बनाया। लोग यह भी कह रहे थे कि बेटी जन्म लेने के बाद कलयुगी मां ने बच्ची को खेत में फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गयी। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन चौधरी ने बताया कि सोमवार रात से मंगलवार दिन तक अस्पताल में किसी भी मृत बच्चे का जन्म नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट है कि बरामद शव का पीएचसी से कोई संबंध नहीं है।

शव को ठीक से देखे बिना ही बेटी को बेटा बना पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बेगूसराय बरामद नवजात शव के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आयी है। असल में पुलिस ने बिना जांच पड़ताल किये ही किसी के कहने पर बच्ची का इनक्वेस्ट रिपोर्ट भेज दी। इसमें आठ माह की बेटी को बेटा कर इनक्वेस्ट रिपोर्ट में अंकित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रूम में जब पोस्टमार्टम करने से पहले जब मछली वाला एक कार्टन के अंदर से शव को बाहर निकाला गया। उसके बाद कई बार चौकीदार के द्वारा देखा गया तो पता चला कि यह तो बेटी है। बड़ा बाबू बेटा का इनक्वेस्ट बनाकर भेज दिया। उसके बाद चौकीदार ने थानाध्यक्ष को फोन लगाया। चौकीदार के द्वारा बताया गया कि सर, बेटा नहीं है। यह तो बेटी है। जल्द आकर सुधार कराइये तभी शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट होगा। चौकीदार की बात सुन नावकोठी थाने की पुलिस के जमीन तले पैर खिसकने लगी。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या शव को बरामद करने वाली जगह अस्पताल के पीछे थी?
हाँ, शव नावकोठी थाना के पीएचसी के पीछे एक खेत से बरामद हुआ।
Manoj Kumar Sahni

लेखक के बारे में

Manoj Kumar Sahni

शॉर्ट बायो : मनोज कुमार सहनी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (डिजिटल प्लेटफॉर्म) के लिए बेगूसराय से रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के लिए नियमित तौर पर रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध से जुड़ी घटनाओं पर विशेष पकड़। पिछले डेढ़ दशक से बेगूसराय जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं।


कॅरियर का सफर
वर्ष 2002 में आज अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की। फिर प्रभात खबर से जुड़े। वर्तमान में हिन्दुस्तान के बेगूसराय जिला ब्यूरो टीम का हिस्सा हैं। क्राइम बीट को कवर करते हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बीएससी बायोलॉजी से स्नातक हैं। क्राइम, मेडिकल रिसर्च व हेल्थ बीट पर कमांड होने के साथ शिक्षा बीट पर भी पकड़ है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।