ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायदेश में दो तरह का कानून चला रही है मोदी सरकार : भाकपा

देश में दो तरह का कानून चला रही है मोदी सरकार : भाकपा

केन्द्र की मोदी सरकार देश में संविधान के विपरीत दो तरह का कानून चला रही है। एक कानून आरएसएस के इशारे पर थोपा जा रहा है जो देश की शांतिप्रिय जनता को स्वीकार्य नहीं है। सीएए, एनआरसी व एनपीआर जैसे काले...

देश में दो तरह का कानून चला रही है मोदी सरकार : भाकपा
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 10 Feb 2020 07:44 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्र की मोदी सरकार देश में संविधान के विपरीत दो तरह का कानून चला रही है। एक कानून आरएसएस के इशारे पर थोपा जा रहा है जो देश की शांतिप्रिय जनता को स्वीकार्य नहीं है। सीएए, एनआरसी व एनपीआर जैसे काले कानून से अल्पसंख्यक समुदाय के लोग अपने को डरा महसूस कर रहे हैं। भाकपा इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। ये बातें सोमवार को तेतरी गांव में भाकपा अंचल परिषद् की बैठक में कार्यकारी जिला मंत्री सह पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहीं। कहा कि हमारा संगठन धर्म के आधार पर देश की एकता और अखंडता को कभी खंडित नहीं होने देगा। इस काले कानून को समाप्त करने के लिए ही भाकपा देश व्यापी आंदोलन चला रही है। बैठक में अंचलमंत्री जयप्रकाश मंडल, तनवीर अहमद, देवेन्द्र महतो, मार्कण्डेय शर्मा, बासुकीनाथ शर्मा, मो. हन्नान, पंकज कुमार, रामराज सिंह, राजेन्द्र पोद्दार, नंदकिशोर पासवान आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें