ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायएमडीएम की राशि से प्रवासी मजदूरों को 2 दिन मिलेंगे भोजन

एमडीएम की राशि से प्रवासी मजदूरों को 2 दिन मिलेंगे भोजन

जिले के वैसे स्कूल जो कोरंटाइन सेंटर विहिन हैं, वहां अब कोरंटाइन सेंटर बनेगा। प्रवासी मजदूरों को दो दिनों की भोजन की व्यवस्था एमडीएम की राशि व खाद्यान्न से होगी। व्यय की गयी राशि व खाद्यान्न की...

एमडीएम की राशि से प्रवासी मजदूरों को 2 दिन मिलेंगे भोजन
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायWed, 20 May 2020 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के वैसे स्कूल जो कोरंटाइन सेंटर विहिन हैं, वहां अब कोरंटाइन सेंटर बनेगा। प्रवासी मजदूरों को दो दिनों की भोजन की व्यवस्था एमडीएम की राशि व खाद्यान्न से होगी। व्यय की गयी राशि व खाद्यान्न की आपूर्ति अंचलाधिकारी स्तर से विद्यालय के प्रधान को की जाएगी। यह आदेश जिला शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र झा ने 20 मई को दिया है। निर्गत पत्र में डीईओ ने कहा कि कोविंड-19 को देखते हुए जिले में प्रवासी मजदूरों को क्वारंटाइन सेंटर पर रखे जाने के सरकार के आदेश का अनुपालन किया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके आवासन के लिए किसी भी समय विद्यालय को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। डीएम से सहमति मिलने के बाद वैसे सभी स्कूल जहां वर्तमान में क्वारंटाइन सेंटर संचालित नहीं हो रहा है। वैसे एचएम को आदेश दिया जाता है कि प्रवासी मजदूरों के आवासन शुरू करने की तिथि से दो दिनों तक विद्यालय मध्याह्न भोजन योजना मद में उपलब्ध राशि व खाद्यान्न से भोजन की व्यवस्था विद्यालय प्रधान व रसोइया सह सहायक को करना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें