बीहट को हराकर रचियाही रॉयल्स टीम बनी चैम्पियन

Jan 23, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

फोटो नं. 12, सिमरिया में आयोजित बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी।में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच बीहट और रचियाही के बीच हुआ, जिसमें बीहट की टीम ने 66 अंक लाकर 5

बीहट को हराकर रचियाही रॉयल्स टीम बनी चैम्पियन

सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया दिनकर पुस्तकालय के बैनर तले स्मृतिशेष मेहींलाल सिंह स्मृति बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिमरिया में हुआ। मेहींलाल सिंह की 56वीं पुण्यतिथि पर आयोजित बालिका कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने किया। इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। पहला मैच बीहट और रचियाही के बीच हुआ, जिसमें बीहट की टीम ने 66 अंक लाकर 54 अंक से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में सिमरिया और रचियाही रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ जिसमें रचियाही रॉयल्स की टीम ने 47 अंक लाकर कर पांच अंक से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।

बीहट व रचियाही रॉयल्स के बीच हुई फाइनल मुकाबले में बीहट की टीम 41 अंक लाकर 19 अंक से रचियाही रॉयल्स टीम को हराकर चैंपियन घोषित हुई। उपविजेता टीम के कप्तान आशना कुमारी सहित पूरी टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सिमरिया एक की उपमुखिया स्वीटी कुमारी ने सम्मानित किया। वहीं, विजेता टीम के कप्तान काजल कुमारी सहित पूरे टीम को सिमरिया एक की मुखिया सिम्पी देवी ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस बालिका कबड्डी टूर्नामेंट में रेफरी के रूप में चंद्रशेखर सिंह, शिवम सिंह विपुल, मिथिलेश कुमार, सोनू कुमार और गुलशन कुमार थे। वहीं सुजीत पाठक व प्रियांशु कॉमेंटेटर, आर्यन व सत्यम स्कोरर का काम किया। पुष्पा, सुप्रिया, मनीषा व रिया लाइनमैन के रूप में सहयोग किया। आयोजन में दिनकर स्पोर्टिंग क्लब, सिमरिया का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। मौके पर विश्वंभर सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, गोपाल कुमार, बीहट टीम के कोच राजकिशोर सिंह, रचियाही टीम के कोच मुरारी मोहन, लक्ष्मणदेव कुमार, जितेंद्र झा, राजेंद्र राय नेताजी, सुनील कुमार सिंह, मनीष कुमार, कृष्ण मुरारी, विनोद बिहारी, राधे कुमार, अजीत कुमार, संजीव फिरोज, सूरज कुमार, कृष्णनंदन देहाती सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;