60 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग
बीहट के मध्य विद्यालय विष्णुपुर चांद परिसर में बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, 60 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग हुई, 9 एचपीवी टीकाकरण किए गए और 10 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

बीहट। बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सोमवार को बीहट नगर परिषद के मध्य विद्यालय विष्णुपुर चांद परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। 80 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर जरूरी दवा दी गई। 60 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। नौ एचपीवी टीकाकरण किया गया तथा 10 आयुष्मान कार्ड बनाये गए। डॉ. राजीव कुमार, एएनएम रीना कुमारी, रश्मि, ज्योति समेत अन्य के द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। बरौनी पीएचसी प्रभारी डॉ मनोज कुमार एवं हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि 100 दिनों के टीबी मुक्त अभियान के तहत बरौनी के पंचायतों तथा बीहट नगर परिषद के वार्डों में हेल्थ कैंप के जरिए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ टीबी स्क्रीनिंग,टीकाकरण एवं विभिन्न प्रकार की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


