Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsMeeting of Begusarai District College Employees Union Discusses Staff Issues and Promotions
महाविद्यालय कर्मचारी संघ की आमसभा में समस्याओं के निदान पर चर्चा

महाविद्यालय कर्मचारी संघ की आमसभा में समस्याओं के निदान पर चर्चा

संक्षेप:

सप्तम वेतन के वेतनांतर व वर्धित महगाई भत्ता के भुगतान की मांग ... जिला सचिव मनोज कुमार मिश्रा व अन्य। बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गणेश दत्त महाविद्यालय के दिनकर सदन में

Jan 08, 2026 07:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। गणेश दत्त महाविद्यालय के दिनकर सदन में बेगूसराय जिला महाविद्यालय कर्मचारी संघ की आम सभा की बैठक हुई । इसका संचालन बेगूसराय जिला सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष विनय कुमार झा ने कहा कि उनके कार्यकाल में लगभग 500 कर्मियों को प्रोन्नति हुई। उसके बाद भी कर्मियों को अनेकों समस्याओं का समाधान जरूरी है। पूर्व प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कर्मियों के पूर्व में संगठन के द्वारा किए गए कार्यो की चर्चा करते की। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कुंवर ने कहा कि संगठित हुये तो समस्या का जरूर निदान विश्वविद्यालय करेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक में सप्तम वेतन के वेतनांतर भुगतान, वर्धित महगाई भत्ता के भुगतान, प्रोन्नति से शेष बचे कर्मियों की प्रोन्नति, चतुर्थ चरण के कर्मियों को सप्तम वेतनमान के वेतनांतर व सेवानिवृत कर्मियों के बकाये के भुगतान, चतुर्थ वर्गीय कर्मियों को वर्दी की आपूर्ति व उच्चत्तर प्रभार प्राप्त कर्मियों के वेतन निर्धारण पर चर्चा हुई। बैठक में बेगूसराय जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, जीडी कॉलेज अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव राहुल, एसबीएसएस महाविद्यालय के अध्यक्ष एमडी अजमल, मुकेश कुमार, संजय किशोर प्रसाद सिंह, एपीएसएम बरौनी के अध्यक्ष रवि कुमार, दरभंगा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन कुमार, प्रक्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य धीरेंद्र कौशल, अविनाश कुमार, धीरज कुमार, राजीव कुमार, पूनम, सांजलि सिंह, मीरा देवी, समीर कुमार, रामसेवक कुमार, सलित कुमार झा, संध्या समेत अन्य थे।