ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायनवरात्र पूजन व विसर्जन को लेकर हुई बैठक

नवरात्र पूजन व विसर्जन को लेकर हुई बैठक

बेगूसराय। निज संवाददाता अधिकारी से इस बात को लेकर गुहार लगा रहे हैं। सोमवार को भी सदर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल...

नवरात्र पूजन व विसर्जन को लेकर हुई बैठक
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायMon, 19 Oct 2020 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

दुर्गा पूजा समितियों द्वारा पंडाल बनाये जाने और थोड़ी बहुत रौशनी की व्यवस्था मंदिर के पास करने को लेकर लगातार प्रयास जारी है। समिति को लोग लगातार प्रशासन के अधिकारी से इस बात को लेकर गुहार लगा रहे हैं। सोमवार को भी सदर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल अधिकारी संजीव चौधरी की अध्यक्षता में नगर दुर्गा पूजा महासमिति के प्रतिनिधिमंडल के साथ नवरात्र पूजन एवं विसर्जन को लेकर बैठक हुई। नगर दुर्गा पूजा महासमिति ने पंडाल लगाए जाने और रौशनी की व्यवस्था करने की मांग को रखा। महासमिति के महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने बताया कि अनुमंडल अधिकारी ने उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। बैठक में नगर दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष राम रतन कुमार, संरक्षक राम प्रताप चौधरी, संरक्षक ब्रजेश कुमार प्रिंस, महासचिव आलोक कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष अशोक कुमार गोयनका, प्रकाश सिन्हा आदि थे।

इधर, कई दुर्गा मंदिरों में लगे पंडाल और मरकरी को जिला प्रशासन ने खोलने का आदेश दिया है। लोहियानगर सर्वमंगला दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी ब्रजेश कुमार प्रिंस ने बताया कि लोहियानगर ओपी पुलिस बाघा, बाघी होते हुए यहां पहुंची और मरकरी, पंडाल को खोलवाने का आदेश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें