प्रखंड में आज से दी जाएंगी फलेरिया निवारण दवा

Feb 09, 2026 07:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

टास्क फोर्स की बैठक अअ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ

प्रखंड में आज से दी जाएंगी फलेरिया निवारण दवा

गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार से फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर शुरू हो रहे एमडीए अभियान को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमडीए कार्यक्रम के उद्देश्य, दवा वितरण की प्रक्रिया, लक्षित लाभार्थियों तक सही ढंग से दवा पहुंचाने , दवा सेवन के दौरान आवश्यक सावधानियों तथा संभावित दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही, समुदाय में जागरूकता फैलाने और कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विशेष जोर दिया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर आइवरमेक्टिन, डीईसी व एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन्हें खाली पेट नहीं, बल्कि भोजन के बाद खिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी धीरे-धीरे शरीर को विकृत कर देती है, ऐसे में एमडीए कार्यक्रम इसका सबसे प्रभावी उपाय है। बैठक में मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेहाल फारूक ने बताया कि गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दवा नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता दवा खिलाने के दौरान पूरी निगरानी रखेंगी। बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार और उप प्रमुख मोजाहिर सुल्तान ने कार्यक्रम को सफल बनाने में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार ने जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लोगों को दवा खाने के लिए प्रेरित करें और किसी भी अफवाह से बचें। जनप्रतिनिधियों की भूमिका इसमें बेहद अहम है। इस अवसर पर वी. बी. डी. एस. संजीव कुमार, डब्लू एच ओ के फील्ड मॉनिटर मृत्युंजय कुमार, विकास कुमार एवं पीरामल संस्था के सदस्य आदित्य आनंद भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।