Begusarai News: बथौली में मात काली पूजनोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Begusarai News: बथौली में दो दिवसीय काली पूजनोत्सव के दौरान मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इसका उदघाटन बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने किया। इस अवसर पर 92 छागड़ों की बलि दी गई। काली की पूजा बथौली में कई दशकों से होती आ रही है, जिसमें आसपास के पंचायतों के लोग भी शामिल होते हैं।

Begusarai News: बीहट। बथौली में दो दिवसीय काली पूजनोत्सव को लेकर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार को मेला का उदषाटन बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने किया। मंगलवार को 92 छागड़ों की बलि दी गई। बथौली के पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कई दशक से आषाढ़ महीने में माता काली की पूजा बथौली में होती आ रही है। काली पूजनोत्सव में न केवल बथौली बल्कि आसपास के कई पंचायत के लोग शरीक होते रहे हैँ। काली पूजनोत्सव को लेकर बथौली में भक्ति की धारा बह रही है। आयोजन समिति के सदस्य उपेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, शंभू कुमार समेत अन्य ने बताया कि माता काली पूजनोत्सव को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता आ रहा है।
(नि.सं.)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


