Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsMassive Attendance at Siddhadhatri Maa Batehshwari Kali Temple for Annual Kali Puja
सिद्धिदात्री मां बटेश्वरी काली के वार्षिक पूजनोत्सव में उमड़ी भीड़

सिद्धिदात्री मां बटेश्वरी काली के वार्षिक पूजनोत्सव में उमड़ी भीड़

संक्षेप:

नावकोठी के सिद्धदात्री माँ बटेश्वरी काली मंदिर में बुधवार को वार्षिकोत्सव काली पूजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूजा में भाग लिया और पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 1 लाख 25 हजार पार्थिव शिव का निर्माण किया। इस आयोजन को सफल बनाने में कई प्रमुख व्यक्तियों की भूमिका रही।

Nov 19, 2025 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share Share
Follow Us on

नावकोठी,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस सलीला बूढ़ी गंडक नदी तट पर अवस्थित प्रसिद्ध सिद्धदात्री माँ बटेश्वरी काली मंदिर नावकोठी के प्रांगण में ग्रामीण वार्षिकोत्सव काली पूजन का आयोजन बुधवार को किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा में उमड़ पड़ी। संपूर्ण क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । क्षेत्र के खासकर केशावे एवं नावकोठी के पंडितों के द्वारा 1लाख 25 हजार पार्थिव शिव का निर्माण कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन आरती किया गया। पंडित सुधीर मिश्र के नेतृत्व में माधव कुमार पाठक, डॉ. सतीश चन्द्र पाठक, वीरेन्द्र पाठक, रंजीत पाठक, संजय पाठक, श्रीधर पाठक, फुलेना पाठक, तेज नारायण पाठक आदि प्रमुख पंडितों के अलावा मुख्य यजमान सनोज कुमार , रामानुज सिंह,आशीष कुमार,राम विनोद सिंह,दीपक कुमार आदि के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पूजनोत्सव में किसी से कुछ मांगा नहीं जाता है।श्रद्धालु बिना मांगे ही पूजन सामग्री यथा अरबा चावल, दूध, अगरबत्ती, धूप तथा यथाशक्ति अर्थ पूजन‌ स्थल‌ तक पहुचा देते हैं। यह सिद्ध पीठ के रूप में क्षेत्र में प्रसिद्ध है। यहां भक्तों द्वारा मांगी गई सभी मुरादें पूरी होती है। इस आयोजन को सफल बनाने में मनोज कुमार पाठक, तरूण कुमार पाठक, कुमोद कुमार, महेश कुमार महतो, राष्ट्रपति कुमार, उज्ज्वल कुमार, सनोज कुमार, देवेन्द्र दास, अरविंद झा, अमरनाथ सिंह, राम विलास सिंह की भूमिका सराहनीय रही। म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भजन पर श्रोता रात भर झूमते रहे। पूजन कार्यक्रम को देखने तथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माही राज, शबनम, निर्जला, माइकल, जय राम कोशिश, अमित, अनमोल, चन्दन, चुन्नी लाल, मोनू के धार्मिक गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया।