ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायबेगूसराय: लाखो रुपए के जेवर के साथ 6 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

बेगूसराय: लाखो रुपए के जेवर के साथ 6 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

शहर में आए दिन चोरी की घटना से परेशान पुलिस को बड़ी राहत मिली है। नगर थाना की पुलिस ने चोरी की घटना का बड़ा उदभेदन करते भारी मात्रा में चोरी गए सोने की जेवरात बरामद किया है। शहर के विष्णुपुर सहित कई...

बेगूसराय: लाखो रुपए के जेवर के साथ 6 बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
बेगूसराय। नगर प्रतिनिधिTue, 09 Jul 2019 12:29 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर में आए दिन चोरी की घटना से परेशान पुलिस को बड़ी राहत मिली है। नगर थाना की पुलिस ने चोरी की घटना का बड़ा उदभेदन करते भारी मात्रा में चोरी गए सोने की जेवरात बरामद किया है। शहर के विष्णुपुर सहित कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी कर सोमवार की रात जेवरात बरामद की। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 30 लाख रुपए से अधिक मूल्य के जेवरात के साथ अन्य सामान भी बरामद की है। सूत्रों के अनुसार नगर थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल करीब छह बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार चोरी की जेवरात को शहर में कुछ स्वर्णकार खपाने का काम करते थे। पुलिस ने जेवरात खरीदने वाले के यहां भी छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार चोरी की मोबाइल खरीदने के आरोप में कुछ लड़कों को पकड़ा गया। इसके बाद परत दर परत राज खुलता चला गया। एसपी अवकाश कुमार ने भी जेवरात बरामदगी की पुष्टि की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें