ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बेगूसरायजवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में बच्चों ने मारी बाजी

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में बच्चों ने मारी बाजी

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 80 बच्चों का हुआ चयन इसमें चयनित 80 छात्र-छात्राओं का चयन सत्र 2021-22 के लिए वर्ग में छह में नामांकन होगा। रिजल्ट...

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में बच्चों ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,बेगुसरायTue, 28 Sep 2021 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय। निज प्रतिनिधि

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 का रिजल्ट मंगलवार को जारी हो गया। इसमें चयनित 80 छात्र-छात्राओं का चयन सत्र 2021-22 के लिए वर्ग में छह में नामांकन होगा। रिजल्ट निकलने के बाद चयन होने की जानकारी मिलते सलेक्टेड बच्चों ने खुशी का इजहार किया। साथ ही बच्चे आशीर्वाद लेने के लिए अपने स्कूल से लेकर शिक्षण संस्थान पहुंचे।

जवाहर नवोदय चयन परीक्षा में विष्णुपुर स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल के 13 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। चयनित बच्चों को स्कूल के निदेशक रामप्रीति शर्मा ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक ने बताया कि इस स्कूल से सनहा निवासी अजय महतो का पुत्र अभिषेक कुमार, शाम्हो निवासी रामउदय पासवान का पुत्र रामअवतार कुमार, सिंघौल के चंद्रशेखर का पुत्र प्रभात कुमार, गोखलेनगर के बिपिन कुमार का पुत्र बिराज कुमार, रघुनाथपुर के अशोक तांती का पुत्र आर्यन कुमार, विष्णुपुर के मुन्ना चौधरी का पुत्र ऋषभ कुमार और राजेश रजक का पुत्र गौरव कुमार, बछवाड़ा के सुनील कुमार चौधरी की पुत्री शालिनी कुमारी, बलिया के महेन्द्र महतो का पुत्री पायल कुमारी, कारीचक के नंदकिशोर कुमार की पुत्री चेतना कुमारी, अरविंद कुमार, प्रिंस कुमार, आशीष कुमार का चयन हुआ है। वहीं, नावकोठी के प्रज्ञा स्कूल के रवि कुमार व सुजल कुमार ने सफलता हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। संत अगस्टाइन एकेडमी के तीन बच्चों को सफलता मिली है। स्कूल के निदेशक मुकेश प्रियदर्शी ने चयनित खुशी कुमारी, टिशु कुमार व अभिनव कुमार को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा भी कई अन्य विद्यालयों में भी बच्चों का चयन हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें