Begusarai News: मंझौल बाजार में ट्रैफिक जाम से लोग परेशान
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बेगुसरायBegusarai News: मंझौल बाजार में नालियों के अतिक्रमण के कारण लोग पैदल चलने में परेशान हैं। सड़क संकीर्ण हो गई है और वाहन घुसने से ट्रैफिक जाम हो जाता है। स्थानीय निवासी निपुण सिंह समेत कई लोगों का कहना है कि दुकानदार नालियों का अतिक्रमण करके समस्या बढ़ा रहे हैं।

Begusarai News: मंझौल। नालियों की अतिक्रमण के चलते मंझौल बाजार में लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानी हो रही है। दोनों साइड नालियों के निर्माण के कारण बाजार की सड़क काफी संकीर्ण हो गई है। दिन में एक भी चार पहिया वाहन घुसने के साथ ही ट्रैफिक जाम हो जाता है। मंझौल निवासी निपुण सिंह समेत अन्य लोगों ने बताया कि दुकानदार धीरे-धीरे दोनों साइड के नालों का अतिक्रमण करते जा रहे हैं जिसके कारण पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में हर दिन ट्रैफिक जाम का सिलसिला चलता रहता है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


